पातेपुर: बलिगांव थाना क्षेत्र के बेला भूसाही गांव में विवाहिता की हत्या, प्राथमिकी दर्ज
बीते दिनों बलिगांव थाना क्षेत्र के बेला भूसाही गांव में विवाहिता अमृता कुमारी की हत्या मामले में पिता ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। रविवार की सुबह 6 बजे महुआ SDPO संजीव कुमार ने बयान जारी कर मीडिया को जानकारी दी है। जिसमें आवश्यक कार्रवाई की गई है। मालूम हो कि बेला भूसाही गांव में एक विवाहिता की बेरहमी से पिटाई के बाद जहर पिला कर ससुराल वालो ने हत्या कर दी थी।