चाचौड़ा: चाचौड़ा जनपद पंचायत में अंबेडकर जयंती कार्यक्रम आयोजित, जन प्रतिनिधि, एसडीएम, अधिकारी व नागरिक हुए शामिल
Chachaura, Guna | Apr 14, 2026 चाचौड़ा जनपद पंचायत कार्यालय में 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती पर प्रशासन ने कार्यक्रम किया। एसडीएम रवि मालवीय जनपद पंचायत सीईओ और जनपद स्तरीय सभी अधिकारी कर्मचारी क्षेत्रीय जन प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। संविधान निर्माता भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को नमन किया गया। उनके द्वारा समाज के अधिकार, उत्थान के लिए किए कार्यों को याद किया।