दरभंगा: सीएम आर्ट्स कॉलेज के पास तालाब में डूबने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत, परिजनों का बुरा हाल
दरभंगा के वार्ड नंबर 23 वाजिदपुर किलाघाट के रहने वाले श्रवण साह के 12 वर्ष के पुत्र पीयूष कुमार साह की मौत कॉलेज के पास स्थित पोखर में डूबने से हो गई। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने कई बातों की जानकारी मंगलवार की शाम 6 बजे देते हुए बताया कि पीयूष 2 बजे के आसपास अपने विद्यालय से निकलने बाद शौच करने के लिए तालाब किनारे चला गया जहां उसका पैर फिसल गया।