कर्वी: कर्वी नगर पालिका क्षेत्र के स्टेशन रोड में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ प्रशासन का बुलडोजर चला, हटाया गया अवैध अतिक्रमण
कर्वी नगर पालिका क्षेत्र के स्टेशन रोड में आज बुधवार की सुबह 11:30 बजे अधिशासी अधिकारी के नेतृत्व में रोड से अवैध अतिक्रमण हटाया गया है। स्टेशन रोड में लोगों द्वारा किए गए अतिक्रमण के चलते आवागमन प्रभावित हो रहा था। जिसको देखते हुए नगर पालिका द्वारा पुलिस टीम की मौजूदगी में सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाया गया है।