बसेड़ी: कोटरा मंदिर के पास अज्ञात कारणों से जंगल में लगी आग, दमकल ने बुझाई
Baseri, Dholpur | Apr 24, 2024 बसेड़ी उपखंड में गर्मी का मौसम शुरू होते ही आग लगने का सिलसिला शुरू हो चुका है। इसी कड़ी में मंगलवार को दोपहर बसेड़ी उपखंड के कोटरा मंदिर के पास के जंगल में अज्ञात कारणों से आग लग गई।आग की लपटे देख ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम और दमकल को सूचना दी, ग्रामीणों की सूचना पर बसेड़ी से पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया।