बसेड़ी: नगरपालिका अधिकारियों की लापरवाही से बसेड़ी में आमजन परेशान
Baseri, Dholpur | Apr 22, 2024 नगर पालिका बनने के बाद भी बसेड़ी कस्बे की कई काॅलोनियो के हालात अभी तक नहीं सुधरे, इससे आमजन अपने आपको ठगा सा महसूस कर रहे हैं। बसेड़ी कस्बे के गांव ब्रजफल का पुरा वार्ड क्रमांक 4 में साफ सफाई महीनो से नहीं हो रही हैं। जिससे जगह-जगह गंदगी हो रही है। साथ ही वार्ड में कई खंभों पर लगी लाइटें भी टूटी पड़ी है।रात्रि के समय लोगों को आने जाने में परेशानी होती है।