बसेड़ी: नादनपुर कस्बा सहित क्षेत्र में हनुमान मंदिरों में भक्तों ने की हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर विशेष पूजा अर्चना
Baseri, Dholpur | Apr 23, 2024 बसेड़ी। धौलपुर जिले के नादनपुर कस्बा सहित क्षेत्र में हनुमान जन्मोत्सव पर हनुमान जी मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की गई। सुबह से ही मंदिरों पर विशेष पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालु मंदिर पर पहुंचे।नादनपुर कस्बे के पास प्रसिद्ध मेंड़े वाले हनुमान मंदिर पर बड़ी संख्या में भक्तों ने पहुंचकर हनुमान जी पर चोला चढ़ाया और हनुमान चालीसा का पाठ कर विशेष पूजा-अर्चना की।