बसेड़ी: कस्बे में 2 वर्ष पूर्व खोदी गई सडक को दुरस्त करना भूली नगर पालिका, आमजन परेशान
Baseri, Dholpur | Apr 22, 2024 बसेड़ी कस्बे में नगर पालिका क्षेत्र में सबसे व्यस्त मार्ग की सडक़ पर निकलने के लिए जगह नहीं हैं। सड़क पर जगह नहीं होने से आए दिन उसमें वाहन फस जाते है। नगर पालिका इस सडक़ को खोदने के बाद उसे दुरुस्त करना भूली। जिसे लगभग दो साल से अधिक का समय हो गया है। कस्बे के गंज किला गेट के पास के नागरिकों ने बताया कि यह सबसे व्यस्ततम मार्ग है।