बसेड़ी: नादनपुर में बसेड़ी-सरमथुरा रोड़ पर आए दिन बने रहते हैं जाम के हालात आमजन परेशान लेकिन जिम्मेदार मौन
Baseri, Dholpur | Apr 22, 2024 बसेड़ी क्षेत्र के नादनपुर कस्बे में बसेड़ी-सरमथुरा रोड़ स्थित बाजार में दिनभर जाम लगता रहता है.जिससे आमजन को तेज धूप वाली भीषण गर्मी में जाम में फंसकर पसीने-पसीने होना पड़ता है।लेकिन जिम्मेदारों का इस और कोई ध्यान नहीं है।ऐसे में जब ग्राहक सामान लेने आते हैं।तोवह अपना वाहन सड़क पर खड़ा कर देते हैं।तो वहीं दुकानदारों ने भी सड़क पर सामान रख अतिक्रमण कर रखा है.