बसेड़ी: नयापुरा मोड़ पर सड़क से ऊपर निकल रहे पाइप के टुकड़े से वाहन चालक व राहगीर परेशान
Baseri, Dholpur | Apr 20, 2024 बसेड़ी क्षेत्र के नादनपुर में नयापुरा मोड़ पर मुन्ना शर्मा की दुकान के सामने एक पाइप का टुकड़ा सड़क में लगा होने से वाहन चालकों को मोड़ पर वाहनों को मोड़ने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तो वहीं ठीक मोड़ पर सड़क में लगे पाइप से अंधेरे में दोपहिया वाहन चालक टकराकर गिर पड़ते हैं। सड़क से ऊपर निकला हुआ पाइप का टुकड़ा हादसे को न्योता दे रहा है।