दतिया नगर: जनगणना में 16 से हर नागरिक हो सकेगा शामिल, घर-घर जाएंगे प्रगणक
जनगणना 2027 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके लिए प्रगणकों की ट्रेनिंग आज 15 अप्रैल 2026 से शुरू होगी जो की 25 अप्रैल तक चलेगी। इसके लिए 32 मास्टर ट्रेनर जिलेभर जाएंगे। यह प्रगणक 1 से 30 मई के बीच घर-घर जाकर मकान सूचीकरण की प्रक्रिया पूरी करेंगे। इससे पहले यानी 16 से 30 अप्रैल के बीच सभी नागरिक खुद भी जनगणना के पहले चरण का हिस्सा बन सकेंगे।