भभुआ: सदर अस्पताल के सीएस ने भीषण गर्मी को देखते हुए लोगों से बाहर न निकलने की अपील की
Bhabua, Kaimur | Apr 27, 2026 भभुआ सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर चंदेश्वरी रजक ने भीषण गर्मी को देखते हुए आम लोगों को बाहर न निकलने को लेकर अपील किया है। आज सोमवार को 9:30 बजे उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि लू से बचने के लिए सदर अस्पताल स्थित लू वार्ड में सारी व्यवस्थाएं की गई है। जिसमें बेड एसी पंखा कूलर और आवश्यकतानुसार दवाइयां भी उपलब्ध की गई है। सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम है।