कोरांव: बैदवार में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने 8 नामजद व कुछ अज्ञात पर दर्ज किया मुकदमा, पूछताछ जारी
कोरांव थाना क्षेत्र के बैदवार गांव में मंगलवार को शाम विवाद को लेकर हुई दो पक्षों में मारपीट मामले में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ नाम जद मुकदमा दर्ज किया है। अयोध्या गांव निवासी मनीराम शुक्ल ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया था कि मंगलवार शाम उनके चचेरे भाई विद्याकांत शुक्ल पुत्र जगत गोपाल शुक्ल अर्जुन प्रसाद मिश्र पर हमला कर दिया।