शिवपुरी नगर: शिवपुरी में प्रशासनिक फेरबदल: अर्पित वर्मा नए कलेक्टर, रवींद्र चौधरी भोपाल भेजे गए
राज्य शासन द्वारा गुरुवार देर रात भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की तबादला सूची जारी की गई है। इस फेरबदल में शिवपुरी जिले की कमान अब अर्पित वर्मा (2015 बैच) को सौंपी गई है। वहीं, वर्तमान कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी का स्थानांतरण भोपाल मंत्रालय में कर दिया गया है। शिवपुरी के नए कलेक्टर बनाए गए अर्पित वर्मा 2015 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।