मखदुमपुर: विसुनगंज पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
विसुनगंज थाना की पुलिस ने हत्या के प्रयास के दो आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बुधवार के शाम 4 बजे मामले की जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने धराउत गांव में छापेमारी कर हत्या के प्रयास के दो आरोपी अंटू कुमार एवं बंटी कुमार को गिरफ्तार किया है।