बल्देवगढ़: पपावनी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से कार हुई क्षतिग्रस्त, 2 लोग हुए घायल
बल्देवगढ़ पुलिस थाना अंतर्गत टीकमगढ़ छतरपुर मार्ग पपावनी के पास एक कार को भारी वाहन चालक ने टक्कर मार दी।जिसमें अज्ञात भारी वाहन चालक कार को टक्कर मारते हुए मौके से भाग गया। उक्त घटना में कार पेड़ से टकराते हुए झाड़ियां में जा गिरी।जैसे ही मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा घटना को देखा गया 108 वाहन एवं पुलिस को सूचना दी गई।