बल्देवगढ़: बनियानी गांव की 45 वर्षीय महिला की मौत के बाद बल्देवगढ़ सीएचसी में पोस्टमार्टम किया गया
बनियानी गांव निवासी 45 वर्षीय महिला नन्नी बाई कुशवाहा की मौत के बाद बल्देवगढ़ सीएचसी में पोस्टमार्टम किया गया।जिसमें मृतिका के देवर आसाराम कुशवाहा के द्वारा बताया गया कि मृतिका जो कि अपने पति और पुत्र की मौत के बाद मानसिक टेंशन में रहती थी।इसी कारण उसने यह कदम उठाया होगा।फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में ले लिया है।