बल्देवगढ़: देवरदा में पुरानी रंजिश के चलते तीन लोगों ने एक व्यक्ति के साथ की मारपीट, पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई
देवरदा में पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति के साथ तीन लोगों ने मिलकर मारपीट कर दी।जिसमें पीड़ित सुखदीन पुत्र मथुरा आदिवासी उम्र 30 वर्ष के द्वारा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई।और पुलिस को बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही दद्दू प्रजापति,सुनील प्रजापति एवं नीरज प्रजापति ने गाली गलौज एवं लाठी डंडों से बेरहमी से मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।