बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ पुलिस ने दो नाबालिग बालिकाओं को ढूँढ़ निकाला, परिजनों को सौंपा
बल्देवगढ़ पुलिस ने दो नाबालिक बालिकाओं को दस्तयाब किया।पुलिस के द्वारा बताया गया कि जिला पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में साइबर सेल की मदद से थाना अंतर्गत दो नाबालिक बालिकाओं को दस्तयाब किया गया है।बताया गया कि उक्त नाबालिक बालिकाओं को दमोह से दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया है।