बल्देवगढ़: ग्राम बनियानी के समीप उर नदी में उतराता मिला दो दिन से लापता महिला शव, मौके पर पहुंची पुलिस
बल्देवगढ़ थाना अंतर्गत बनियानी के पास उर नदी में एक महिला का शव मिला।जिसमें मृतिका नन्नी बाई पत्नी रामलाल कुशवाहा उम्र 45 वर्ष के परिजनों के द्वारा जानकारी दी गई कि मृतिका 2 दिन से लापता थी। जिसका उर नदी में पानी में शव उतराता मिला।लोगों के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पुलिस पहुंची जहां पर पुलिस के द्वारा पंचनामा की कार्रवाई की गई।