कायमगंज: बारिश से जयसिंहपुर गांव में बिगड़ी व्यवस्था, कई मकानों की दीवारें गिरीं, गलियों में पानी भरा, आधे गांव में अंधेरा
कायमगंज तहसील के जयसिंहपुर गांव में हाल ही में हुई बारिश से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गांव में कई मकानों की दीवारें गिर गईं और गलियों में पानी भर गया। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई।बारिश के कारण शिशुपाल सिंह, हरीश,रामनिवास के मकानों की दीवारें गिर गईं। हरीश के घर का सामान मलबे में दब गया।ऋषिनाथ के मकान की नींव धंस गई और जल सिंह का मकान भी दरक गया