सरदारशहर: हरियासर घड़सोतान के पास कार की टक्कर से बाइक सवार 3 लोग हुए घायल, राजकीय अस्पताल में उपचार जारी
सरदारशहर के मेगा हाईवे पर गांव हरियासर घड़सोतान के पास शनिवार दोपहर 2 बजे कार की टक्कर से बाइक सवार तीन जने घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस के पायलेट सुभाष सिहाग व ईएमटी संजय खीचड़ ने तीनों घायलों को 108 एम्बुलेंस के सहयोग से राजकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने घायलों का प्राथमिक उपचार कर अस्पताल में भर्ती किया गया है।