सरदारशहर: ब्लॉक 8 में पंचायत समिति सदस्य का उपचुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, 67 प्रतिशत मतदान, प्रत्याशियों का भाग्य अब EVM में कैद
सरदारशहर उपखंड क्षेत्र के ब्लॉक नंबर 8 में पंचायत समिति सदस्य सोहनलाल जाखड़ के निधन के बाद उपचुनाव में शुक्रवार शाम 5 बजे शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। जिसमें 67 प्रतिशत मतदान हुआ। उप चुनाव में कुल 12 मतदान केंद्रों पर 8 हजार 549 मतदाताओं में से शाम 5 बजे तक 67 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। 5 हजार 541 पुरुष और 4 हजार 8 महिला मतदाता थे।