सरदारशहर: पंचायत समिति सदस्य के उपचुनाव की मतगणना एसबीडी कॉलेज के पीजी ब्लॉक में हुई, कांग्रेस की गणेशी देवी 671 वोटों से विजयी
सरदारशहर में ब्लॉक 8 के पंचायत समिति सदस्य के लिए शुक्रवार को हुए उपचुनाव की मतगणना शनिवार सुबह 9 बजे से शुरू होकर साढ़े 10 बजे तक चली। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी गणेशी देवी ने 671 वोटो से जीत दर्ज की। एसडीएम डॉ. दिव्या चौधरी के अनुसार, कुल 5,980 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। छह राउंड की मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी को 2 हजार 538 वोट मिले।