सरदारशहर: कल्याणपुरा फांटा के पास आग लगने से 13 झुग्गी झोपड़ियां जलकर हुई राख, नगर परिषद की दमकल ने पाया आग पर काबू
सरदारशहर के कल्याणपुरा फांटा के पास आवासन मंडल की जगह पर झुग्गी झोपड़ियां बनाकर मध्य प्रदेश के गरीब मजदूर अस्थाई रूप से निवास करते हैं। शनिवार दोपहर ढाई बजे अज्ञात कारणों से एक झुग्गी झोपड़ी में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास की 13 झुग्गी झोपड़ियो को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर पहुंची नगरपरिषद की दमकल ने आग पर काबू पाया।