सरदारशहर: नगर परिषद में सभापति राजकरण चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित बजट बैठक में ₹119 करोड़ 67 लाख का बजट पारित
सरदारशहर नगरपरिषद में शुक्रवार दोपहर 2 बजे बजट बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के विकास के लिए 119 करोड़ 67 लाख रुपये का बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया। सभापति राजकरण चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में नगर परिषद आयुक्त मघराज डूडी ने बजट प्रस्तुत किया। बैठक में उपसभापति अब्दुल रशीद चायल सहित वार्ड पार्षद मौजूद रहे।