प्रतापगढ़: मां बेल्हा देवी धाम में भव्य गंगा दशहरा महोत्सव सफलतापूर्वक संपन्न
प्रतापगढ़ स्थित मां बेल्हा देवी धाम में मंगलवार शाम 7 बजे गंगा दशहरा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। शाम 7 बजे 21,000 दीपों से घाटों को रोशन किया गया और काशी के पुरोहितों के सानिध्य में भव्य महाआरती हुई। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली गई और पौधा वितरण व रोपण किया गया। जिला प्रशासन व मंदिर समिति की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में भारी संख्या में भक्तों न