नाथद्वारा: नाथद्वाराः स्मार्ट स्टडी स्कूल बच्चों की सुरक्षा से कर रहा खिलवाड़, नियमों की उड़ रही धज्जियां
शहर के नाथद्वारा क्षेत्र में स्थित एक निजी स्कूल "स्मार्ट स्टडी" बच्चों से मोटी फीस वसूलने के बावजूद सुरक्षा के बुनियादी नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहा है। प्रशासन और शिक्षा विभाग की आंखों में धूल झोंककर यह स्कूल न सिर्फ फायर सेफ्टी के बिना संचालित हो रहा है, बल्कि संरचनात्मक सुरक्षा को लेकर भी गंभीर लापरवाही बरती जा रही है।