नवाबगंज: बाराबंकी में शिक्षा व्यवस्था को लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन, बीएसए ने एक सप्ताह में समाधान का दिया आश्वासन
बाराबंकी में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और मिड-डे मील की अनियमितताओं को लेकर संयुक्त किसान संगठनों ने गुरुवार करीब 12 बजे गन्ना संस्थान में धरना दिया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव करने से पहले बीएसए नवीन कुमार पाठक धरना स्थल पर पहुंचे और किसानों की समस्याएं सुनते हुए एक सप्ताह में समाधान का आश्वासन दिया।