पटना ग्रामीण: जेपी गंगा पथ पर तीन कारें आपस में टकराईं, एक ही लेन में चल रही थीं, कार सवार ने ड्राइवर को थप्पड़ जड़ा
सोमवार को शाम 4 बजे जेपी गंगा पथ पर 3 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। तीनों गाड़ियां एक ही लेन में थी। 2 लोगों को हल्की चोटें आई हैं। मामले की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटना गांधी मैदान ट्रैफिक थाना क्षेत्र का है। ट्रैफिक थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि बाइक सवार को बचाने के चक्कर में हादसा हुआ है।क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया गया है।