लखीसराय जिले मे बाढ़ के पानी में डूबने से पिपरिया के रामचंद्रपुर गांव निवासी किसान छोटू शर्मा की मौत हो गई। छोटू दियारा से पशु चारा लाने के दौरान हादसे के शिकार हो गए। मालूम हो कि लगातार गंगा में उफान से हरूहर व किऊल नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है।