पटना ग्रामीण: चौक थाना क्षेत्र से पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
निषिद्ध शराब के विरुद्ध पटना पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। चौक थाना क्षेत्र से पुलिस ने शनिवार को एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि 12:16 पर पटना पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि चौक थाना क्षेत्र में आसूचना संकलन के आधार पर छापेमारी की गई।