बेगूसराय: बेगूसराय में अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटा, हादसे में एक की मौत और 30 लोग घायल
बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि करीब 30 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसा उस वक्त हुआ जब सभी लोग दाह संस्कार के लिए जा रहे थे।आपको बताते चले कि बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर ढाला के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया।