हज़ारीबाग: विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर जिला प्रशासन की टीम ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा का किया औचक निरीक्षण
विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर जिला प्रशासन हर संवेदनशील जगहों पर निरंतर जांच अभियान के साथ साथ छापामारी कर रही है। आज सोमवार 3 बजे उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा गठित एक जांच टीम लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारागार में औचक निरीक्षण करने पहुंची।