हज़ारीबाग: एनआईसी में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में किया ईवीएम का प्रथम रेंडमाइजेशन
विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर हज़ारीबाग जिला निर्वाचन पदाधिकारी नैंसी सहाय द्वारा सोमवार 4 बजे राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम का प्रथम रेंडमाइजेशन एनआईसी में किया गया । रेंडमाइजेशन के बाद राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों, नॉमिनेशन की प्रक्रिया आदि की जानकारी दी गई।