हज़ारीबाग: छठ महापर्व पर हजारीबाग यूथ विंग के द्वारा ₹11 में पूजन सामग्री का किया जाएगा वितरण, डीसी ने लॉन्च किया पोस्टर
हजारीबाग यूथ विंग के द्वारा आगामी छठ महापर्व के शुभ अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, 4 नवंबर को बड़ा बाजार चौक पर श्रद्धालुओं को एक सूप तथा पूजन सामग्री प्रदान की जाएगी, इस कार्यक्रम का औपचारिक पोस्टर सोमवार 12 बजे डीसी नैन्सी सहाय ने लॉंच किया । इस अवसर पर अपर समाहर्ता संतोष सिंह भी मौजूद रहें।