प्रेस नोट
थाना पंडोखर, जिला दतिया
*तीन दिन के भीतर बलात्संग के आरोपी को थाना पंडोखर पुलिस ने किया गिरफ्तार*
पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मन्जीत सिंह चावला तथा एसडीओपी भाण्डेर श्री पूनमचंद यादव के मार्गदर्शन में थाना पंडोखर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
*घटना का विवरण*
पीड़िता द्वारा थाना पंडोखर उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि ग्राम बड़ेरा सोपान निवासी अंकित जाटव ने दिनांक 17.06.2026 की रात्रि उसके घर में घुसकर जबरन बलात्कार किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर दिनांक 18.06.2026 को थाना पंडोखर में अपराध क्रमांक 69/2026 धारा 332(बी), 64(1), 115(2), 351(3) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना पंडोखर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अंकित जाटव पुत्र राजा सिंह जाटव, निवासी ग्राम बड़ेरा सोपान को अथक प्रयासों के बाद गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से माननीय न्यायालय के आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया गया।
*सराहनीय भूमिका*
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी पंडोखर उप निरीक्षक रिपुदमन सिंह राजावत, एएसआई शैलेन्द्र कौरव, प्रधान आरक्षक गजेन्द्र यादव, प्रधान आरक्षक राहुल सिकरवार, प्रधान आरक्षक अनिल तोमर, प्रधान आरक्षक राहुल यादव, प्रधान आरक्षक नरेन्द्र पाण्डेय, आरक्षक शिवकुमार भदौरिया, आरक्षक शिवभानु कौरव, आरक्षक हिमांशु राजावत, आरक्षक अरविन्द, आरक्षक शिवशंकर कौरव एवं आरक्षक सुरेन्द्र सिंह सेंगर की सराहनीय भूमिका रही।