खानपुर: खानपुर थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर धारदार हथियार लहराते हुए रील पोस्ट करने वाले युवक को किया गिरफ्तार
खानपुर थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर धारदार हथियार लहराते हुए रील पोस्ट करने वाले युवक नासिर हुसैन पुत्र हनीफ मोहम्मद निवासी पुराना बस स्टैंड खानपुर को गिरफ्तार कर लिया। खानपुर थाना पुलिस से आज रविवार को शाम 6:00 के लगभग प्रेस नोट करते जारी करते हुए यह जानकारी प्रदान की। युवक नासिर हुसैन के खिलाफ आर्म्स एक्ट व मारपीट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया ।