बदायूं: अलापुर कस्बे के छुट्टन चेयरमैन की बाजार के पास तेज रफ्तार बाइक सवार गाय से टकराए, एक की मौत और एक घायल हुआ
Budaun, Budaun | Aug 15, 2026 बदायूं के थाना अलापुर क्षेत्र के भसराला गांव के रहने वाले 22 वर्षीय मु. अजहर पुत्र बलि हसन व खुश मुहम्मद एक बाइक पर सवार होकर अलापुर की बाजार जा रहे थे। कि थाना अलापुर क्षेत्र के अलापुर कस्बे के छुट्टन चेयरमैन की बाजार के पास तेज रफ्तार बाइक सवार गाय से टकरा गए। जिसमें बाइक सवार मु. अजहर की मौत हो गई और खुश मुहम्मद घायल हो गये।