कासगंज: विकास भवन में सीडीओ ने की बैठक, आयुष्मान कार्ड और एमपीवी वैक्सीनेशन में तेजी लाने के दिए निर्देश
विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आयुष्मान भारत योजना और एमपीवी वैक्सीनेशन की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में पात्र लाभार्थियों को एमपीवी वैक्सीन की दूसरी डोज समय से लगाने और शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वहीं आयुष्मान गोल्डन कार्ड निर्माण अभियान में तेजी लाने के लिए सभी चिकित्सा अधिकारियो को दिए।