संपतचक: गोपालपुर में ट्रिपल मर्डर से दहशत, प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के बाद भाग रहे 2 अपराधी भीड़ द्वारा पीट-पीटकर मारे गए
राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र स्थित भोगीपुर दोमानचक गांव में सोमवार शाम करीब 5 बजे बाइक सवार दो अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर अशर्फी राय की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के तुरंत बाद दोनों अपराधी बाइक से भाग रहे थे, लेकिन स्थानीय लोगों ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया और पिटाई कर दोनों को घटनास्थल पर ही मार डाला। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम