चांपा: नवरात्रि के दसवें दिन चाम्पा के सिवनी मोड़ पर बंगाल के प्रसिद्ध मंदिर टेराकोटा मिट्टी कला थीम पर बना पंडाल
आज नवरात्रि पर्व के दसवे दिन जांजगीर के चाम्पा नगर के कोरबा रोड़ के सिवनी मोड़ पर बंगाल के प्रसिद्ध मंदिर टेराकोटा मिट्टी कला की थीम पर भव्य दुर्गा पंडाल बनाया गया है और माता, पंडाल की भव्य सजावट की गई. जिसे देखने दूर दूर से लोग पहुंच रहे है. क्यों कि क्षेत्र में इस तरह की थीम पर पंडाल नहीं बना है. जो लोगों का आकर्षक का केंद्र बना है.