रायडीह। प्रखंड मुख्यालय स्थित बाजार टाड़ परिसर में अव्यवस्था और गंदगी की समस्या लगातार बनी हुई है। यहां लगे सोलर लाइट पिछले छह महीनों से बंद पड़े हैं, जबकि बाजार परिसर में बने सुलभ शौचालय में भी ताला लगा हुआ है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार बाजार टाड़ में लगाए गए सोलर लाइट केवल दो से तीन महीने ही चले।