मुगलसराय: महेवा में जल्द बनेगा तहसील भवन, विधायक रमेश जायसवाल ने किया भूमि का निरीक्षण
मुगलसराय के महेवा गांव में प्रस्तावित तहसील भवन के लिए सोमवार को दोपहर 03 बजे को विधायक रमेश जायसवाल ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भूमि का निरीक्षण किया। विधायक रमेश जायसवाल ने बताया कि करीब 12.50 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक तहसील भवन का निर्माण कराया जाएगा। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और जल्द ही परियोजना का शिलान्यास किया जाएगा।