सोमवार दोपहर 1 बजे कसरावद के ग्राम नाहर खेड़ी में खेत में बेल बांधने को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान आरोपी लोकेंद्र ने मेहताब पिता प्रहलाद सिंह मंडलोई और उनकी पत्नी सुशीला बाई पर धारदार दराते से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को खरगोन जिला अस्पताल में भर्ती किया गया जहां पर उपचार किया जा रहा है।