खरगोन जिले के जैतापुर से सोमवार शाम 4 बजे 11 युवाओं का जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ। क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना के साथ यह यात्रा आरंभ की गई। जत्थे में शामिल विनय पाटीदार ने बताया कि वे बाबा अमरनाथ से प्रार्थना करेंगे कि क्षेत्र में अच्छी वर्षा हो और जैतापुर के ऋण मुक्तेश्वर मंदिर से निकलने वाले शिव डोले की भव्यता और बढ़े।