सोमवार दोपहर 2 बजे सरस्वती विद्या मंदिर हाल में जिला स्तरीय इंस्पायर अवार्ड विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। खरगोन विधायक बालकृष्ण पाटीदार ने कहा, “आजादी के समय सुई भी इंग्लैंड से आती थी, अब देश में हवाई जहाज बन रहे हैं।” कलेक्टर भव्या मित्तल ने वैज्ञानिक दृष्टिकोण को आवश्यक बताया।