खरगोन के ग्राम भाडली में सोमवार रात 11 बजे आपसी विवाद में एक भाई ने अपने ही भाई पर दराते से हमला कर दिया। घायल रवि पिता कपूर चंद (25) को 100 डायल वाहन की मदद से जिला अस्पताल खरगोन लाया गया, मंगलवार को सुबह 9 बजे जिला अस्पताल में भर्ती रवि ने बताया कि उसका भाई शिवा घर पर विवाद कर रहा था और समझाने पर आक्रोश में आकर उसमें हमला कर दिया । पुलिस जांच कर रही है ।