वारिसलीगंज: वारिसलीगंज में पुलिस की दोहरी कार्रवाई, बालू लदा ट्रैक्टर और महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार, शराब व बाइक भी जब्त
वारिसलीगंज थाना पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से एक बालू लदे ट्रैक्टर और महुआ शराब बरामद की है। पुलिस ने बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। वहीं, मंजौर के पास छापेमारी कर 36.5 लीटर महुआ शराब के साथ एक बाइक भी बरामद की गई। इस मामले में पुलिस ने दीपक चौहान नामक युवक को गिरफ्तार किया है।