जगदीशपुर: पैक्स चुनाव के पहले दिन 26 प्रत्याशियों ने किया नामांकन दाखिल, पुलिस रही तैनात
जगदीशपुर प्रखंड सूचना प्रौद्योगिक भवन में आज बुधवार को पैक्स चुनाव के नामांकन के लिए अभ्यर्थियों और उनके समर्थकों की भीड़ उमड़ी। आज बुधवार संध्या 5 बजे तक पहले दिन, 19 पंचायतों में पैक्स अध्यक्ष पद के लिए 26 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इसके अलावा, विभिन्न वर्गों के लिए प्रबंध समिति सदस्य पदों के लिए कुल 94 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया।